बदायूं, अप्रैल 15 -- बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने घर में रखे लाखों के जेवर और नकदी चोरी कर ली। परिवार मथुरा-वृंदावन घूमने गया था, इसी दौरान चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है, जबकि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। सदर कोतवाली क्षेत्र की प्रोफेसर कालोनी इंदिरापुरम कॉलोनी में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। कॉलोनी निवासी मनोज कुमार सक्सेना ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि गली नंबर दो स्थित उनके घर पर 13 अप्रैल की रात करीब 11:30 बजे ताला लगा था, क्योंकि वह परिवार के साथ मथुरा-वृंदावन घूमने गए थे। इसी दौरान चोरों ने घर को निशाना बनाते हुए ताला तोड़ा और अंदर घुसकर सोने-चांदी के जेवर और नगदी चोरी कर ली। घटना ...