अलीगढ़, मार्च 7 -- अलीगढ़, संवाददाता। मथुरा रोड स्थित हाजीपुर चौहट्टा पर शुक्रवार को ओम नमः शिवाय ग्रुप द्वारा विशाल महाकाल मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। वैदिक मंत्रों की गूंज और से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। भूमि पूजन का अनुष्ठान अयोध्या राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य पं. गंगाधर पाठक ने संपन्न कराया। मुख्य यजमान के रूप में प्रदीप शर्मा-पूनम शर्मा, सतेंद्र जादौन-राधा रानी शामिल रहे। भूमि पूजन के दौरान वीरेंद्र शर्मा और किरण शर्मा ने भी यजमान के रूप में मंदिर की नींव की ईंट रखी। मुख्य अतिथि मेयर प्रशांत सिंघल और जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह मौजूद रहे। इस मौके पर सुधीर जादौन, राखी जादौन, गवर्नर सिंह, जय कुमारी, विनीत गुप्ता, विजय चौहान, हर्ष शर्मा, आभा वार्ष्णेय, प्रवीण शर्मा, आदित्य, अभिषेक, अवधेश, जसवंत आदि मौजूद रहे। ...