मथुरा रोड और भैरों मार्ग पर 31 मार्च तक यातयात प्रभावित रहने की संभावना
नई दिल्ली, मार्च 24 -- -भारत मंडपम में आज से शुरू हो रहे फिल्म फेस्टिवल के चलते दोनों मार्गों पर रहेगा वाहनों का अधिक दबाव नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। भारत मंडपम में बुधवार से शुरू हो रहे अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के चलते मथुरा रोड और भैरों मार्ग पर यातायात प्रभावित रहने की संभावना है। यह आयोजन 31 मार्च तक चलेगा। इसे लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर इन दोनों मार्गों से बचने की सलाह दी है। वाहन चालकों के लिए सुझाव दिया है कि वे रिंग रोड का प्रयोग करें।ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि फिल्म फेस्टिवल प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा। इस दौरान मथुरा रोड और भैरों रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की समस्या हो सकती है। इन दोनों मार्गों पर पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। अनुचित तरीके से खड़े वाहनों को टो किया जाएगा और सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.