मथुरा, फरवरी 17 -- क्रिकेट अकैडमी फॉर एक्सीलेंस द्वारा सीपी क्रिकेट स्टेडियम रावल में आयोजित कॉर्पोरेट कप के मुकाबलों में मथुरा मेडिकोज एवं ब्लॉक इलेवन बलदेव ने अपने-अपने लीग मैच जीत लिए। पहले मैच में यूएचए इलेवन के कप्तान उपांशु गहराना ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। मथुरा मेडिकोज ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 184 रन लिए। इसमें डॉ. अमित ने 39 व डॉ. अपूर्व तोमर ने 35 रन बनाए। यूएचए के अमोघ ने 3 विकेट लिए। जवाब में यूएचए टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 157 रन ही बना सकी। इसमें अमोघ ने 35 व अखिल ने 30 रन बनाए। मथुरा मेडिकोज के जुगेन्द्र ने 4 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच जीता। दूसरे मैच में एसएससी नाइट्स के कप्तान दयाल दास ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। ब्लॉक इलेवन बलदेव ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 227 रन लिए। इसमें विशाल ने नाबाद 112 व मंटू ने 74 रन बनाए। जबाब मे...