मथुरा, फरवरी 28 -- राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद मथुरा में फरवरी माह के दौरान व्यापक स्तर पर टीबी स्क्रीनिंग शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा 4568 महिला-पुरुष एवं युवाओं की स्क्रीनिंग की गई। लक्षणों के आधार पर 276 संभावित टीबी रोगियों को चिन्हित किया गया, जिनकी बलगम की जांच नॉट मशीन से कराई गई। जांच उपरांत 38 मरीजों में टीबी की पुष्टि हुई है। शासन के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में कुल 100 टीबी स्क्रीनिंग शिविर लगाए गए। अभियान के दौरान एक हजार से अधिक लोगों के एक्स-रे भी कराए गए। जिला क्षय रोग अधिकारी डा. संजीव यादव ने बताया कि फरवरी माह में आयोजित शिविरों के माध्यम से 38 टीबी मरीजों की पहचान कर उनका उपचार शुरू कर दिया गया है। शिविरों की प्रगति से मुख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.