मथुरा, अप्रैल 10 -- Mathura News: यूपी के मथुरा में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। लुधियाना से वृंदावन घूमने आए 30 श्रद्धालुओं से भरी नाव यमुना नदी में पलट गई। जिससे सभी श्रद्धालु नदी में डूब गए। श्रद्धालुओं की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग बचाने के लिए दौड़े। पुलिस और गोताखोर भी मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में राहत बचाव कार्य शुरू कराया गया। अभी तक 10 लोगों के शवों को बरामद किया जा चुका है। जबकि 15 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। पांच लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश के लिए रात बचाव कार्य जारी है। शुक्रवार को पंजाब के लुधियाना से 30 श्रद्धालुओं का ग्रुप वृंदावन घूमने आया था। सभी श्रद्धालु यमुना नदी के भ्रमण के लिए नाव पर सवार हो गए। आम दिनों के मुकाबले शुक्रवार को हवा काफी तेज चल रही थी। बताते हैं कि करीब पौने तीन बजे हवा के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.