मथुरा में हादसा: नमाज के बाद टूटकर गिरा जामा मस्जिद का गुंबद, बारिश के बीच धमाके से दहला इलाका
मथुरा, जुलाई 9 -- Mathura Hadsa: यूपी के मथुरा में बड़ा हादसा होते-होते बच गया। बुधवार की शाम चौक बाजार स्थित जामा मस्जिद की मुख्य गुम्बद का एक हिस्सा भरभरा कर गिर गया। तेज धमाके के साथ गुम्बद का हिस्सा गिरने से सब्जी मंडी व सर्राफा बाजार में खलबली मच गई। पूरा इलाका दहल गया। गुंबद गिरने से धमाका इतनी तेज हुआ कि आसपास गुजर रहे वाहन तक थम गए। स्थानीय लोगों के अनुसार मंगलवार की रात से ही कभी तेज तो कभी हल्की बारिश हो रही थी। यह हादसा तब हुआ जब साढ़े पांच बजे की नमाज हो चुकी थी। बताते चलें कि घनी आबादी के बीच पुराने शहर चौक बाजार, घीया मंडी, मंडी रामदास और हनुमान टीले के बीच प्राचीन जामा ईदगाह मस्जिद है। मस्जिद के नीचे अधिकांश दुकानें सर्राफा कारोबारियों की हैं, जबकि एक ओर चौक बाजार सब्जी मंडी है। बीती रात से कभी तेज तो कभी हल्की बारिश लगातार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.