मथुरा में हाईवोल्टेज से कई घरों में दौड़ा करंट; लड़की की मौत, ग्रामीणों ने बिजलीघर घेरा
हिन्दुस्तान संवाद, अगस्त 30 -- मथुरा के सुरीर के गांव सुदामा गढ़ी में सुबह के समय हाईवोल्टेज के कारण कई घरों के उपकरणों में करंट दौड़ पड़ा। घटना में एक किशोरी की मौत हो गई और दो लोगों को करंट का तेज झटका लगा। इसके गांव में अफरा-तफरी मच गई। सुदामा गढ़ी निवासी दीक्षा (14) पुत्री जितेन्द्र सिंह घर पर सिलाई कर रही थी। इसी दौरान बिजली से चलने वाली सिलाई मशीन में हाईवोल्टेज के कारण करंट आ गया। करंट लगने से किशोरी अचेत हो गयी। घर में हड़कंप मच गया। परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने ने उसे मृत घोषित कर दिया।हाईवोल्टेज से कई घरों में दौड़ा करंट वहीं हाईवोल्टेज के कारण परमानन्द भी करंट की चपेट में आ गया। कूलर में करंट आने से एक अन्य किशोरी नूपुर को झटका लगा। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जांच कराए ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.