मथुरा, फरवरी 22 -- मथुरा के थाना अंतर्गत गांव अयेरा में शादी समारोह में शामिल होने आये दामाद की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। गांव में खंडहर मकान के कमरे में वह गाटर से गले में फंदा लगाये लटका था। इसकी जानकारी होते ही शादी की खुशियां पलक झपकते ही मातम में बदल गयी। पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भिजवाते हुए मामले की जांच कर रही है। गांव सतपुरा, डिबाई, बुलंदशहर निवासी सुभाष (27) अपने साले की शादी में शामिल होने के लिए पत्नी-बच्चों के साथ ससुराल अयेरा, राया आया था। शनिवार को पुष्पेंद्र की बारात-अलीगढ़ जिले के गांव हस्तपुर जानी थी।साले की शादी में आए दामाद की मौत शुक्रवार शाम को शादी वाले घर में हंसीखुशी शादी के कार्यक्रम हो रहे थे। शाम को डीजे पर नाच-गाना चल रहा था तो शादी की रस्में चलती रहीं। देर रात होने पर परिजन व रिश्तेदार सो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.