मथुरा, जुलाई 12 -- शनिवार देर शाम सिविल लाइन स्थित केनरा बैंक के गारद रूम में संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह आत्महत्या है या एक दुर्घटना। एटा के थाना पिलुवा के अंतर्गत गांव गरदुआ निवासी हेड कांस्टेबल अजीत कुमार (40) सिविल लाइन स्थित कैनरा बैंक पर सुरक्षा ड्यूटी पर शनिवार शाम गए थे। वह पुलिस लाइन स्थित सरकारी क्वार्टर में रहते थे। इनके साथ योगेंद्र कुमार व रामप्रसाद भी गए थे। अजीत कुमार गारद रूम में थे और अन्य दो बाहर थे। तभी एकदम से गोली चलने की आवाज आई। गोली की आवाज सुन अन्य पुलिसकर्मी अंदर गए तो वहां अजीत खून से लथपथ पड़े थे। उनके गले के समीप गोली लगी थी。

पुलिस प्रशासन में हड़कंप सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। तत्काल कार्य...