मथुरा, अप्रैल 2 -- मथुरा। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्य अभियंता राजीव गर्ग ने कहा कि स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए प्रीपेड बिल रिचार्ज में निर्धारित विद्युत दरों पर दो प्रतिशत की छूट उपलब्ध है। स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को कम बैलेंस, समाप्त बैलेंस, भुगतान की जानकारी नियमित एसएमएस अलर्ट के माध्यम से दी जाती है। स्मार्ट मीटर लगने के बाद पहले 30 दिन तक एवं अन्य स्मार्ट मीटर में बैलेंस समाप्त होने पर तीन दिन बाद तक आपूर्ति जारी रहेगी। मथुरा में चार लाख से अधिक स्मार्ट मीटर लगेंगे। डेढ़ लाख से अधिक मीटर लग चुके हैं। मुख्य अभियंता राजीव गर्ग ने बताया कि आवश्यक है कि स्मार्ट मीटर उपभोक्ता हमेशा अपना बैलेंस पॉजीटिव रखें, इसे शून्य अथवा निगेटिव न होने दें। शाम छह बजे से सुबह आठ बजे तक एवं रविवार और राजपत्रित अवकाशों की स्थिति में भी बैलेंस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.