मथुरा में पत्नी की गोली मारकर हत्या के बाद खुद भी जान दी
मथुरा, जून 5 -- थाना हाइवे के अंतर्गत गोवर्धन रोड स्थित सूर्यनगर कॉलोनी में आपसी विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मारकर जान दे दी। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने मौका मुआयना कर फॉरेंसिक टीम बुला जांच को असलाह व अन्य नमूने इकट्ठा कराए। शव पोस्टमार्टम को भेजकर पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार गांव सिंदरावली मजरा, झांसी निवासी मिथुन (23) और गांव खेड़ा, दतिया,मध्यप्रदेश निवासी युवती पोखन (23) ने चार साल पहले लव मैरिज की थी। युवक दिल्ली में गाड़ी चलाता था। बताते हैं कि करीब एक साल पूर्व पत्नी को शक हो गया कि युवक के किसी दूसरी युवती से संबंध हो गए है। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद होता रहता था। इस पर युवती ने पति का घर छोड़ दिया। मिथुन उसकी तलाश करने लगा। बताते हैं कि पोखन करीब 15 दिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.