मथुरा में निकली तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा शहर
मथुरा, अगस्त 13 -- मथुरा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा गुरुवार को विकास बाजार स्थित भगत सिंह पार्क के निकट भाजपा कार्यालय से तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और राष्ट्रप्रेमी नागरिक यात्रा में मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा में प्रभारी मंत्री बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। यह केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता, संप्रभुता और करोड़ों देशवासियों की भावनाओं का प्रतीक है। मथुरा-वृंदावन के विधायक एवं हिमाचल प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने कहा कि तिरंगा भारत की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। यह भी पढ़ें- Bijnor News: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर निकली भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के गीतों से गूंजा शहर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.