मथुरा, अगस्त 25 -- मुथूट फिनकॉर्प लिमिटेड (कंपनी) में सवा करोड़ के लोन का फर्जीवाड़ा सामने आया है। शाखा प्रबंधक ने कंपनी के दो अधिकारियों के साथ मिलकर नकली सोना को गिरवी रख 22 लोगों को सवा करोड़ का लोन बांट दिया। शिकायत मिलने पर कंपनी ने आंतरिक जांच कराई, जिसमें धोखाधड़ी सामने आने पर कंपनी के तीनों अधिकारियों समेत 25 नामजद व्यक्तियों के खिलाफ सोमवार शाम को कोतवाली में अभियोग पंजीकृत कराया है। एसएसपी के आदेश पर दर्ज एफआईआर के अनुसार, मुथूट फिनकॉर्प लिमिटेड (कंपनी) की वृंदावन शाखा के प्रबंधक धनंजय शर्मा ने सीएसई सह गोल्ड अप्रैज़र नेहा पंवार और शाखा विकास अधिकारी तुषार सैनी के साथ मिलकर 1,15,42,399/- रुपये की धोखाधड़ी की। कंपनी में वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक गीतेश शर्मा द्वारा दर्ज कराई एफआईआर के आरोप है कि 31 जुलाई 2025 से 23 जून 2026 की अवधि के ...