मथुरा, अप्रैल 28 -- मथुरा, 100 दिवसीय क्षय रोगी खोल अभियान में घरों पर दस्तक देकर टीबी लक्षणों के बारे में पूछताछ की जा रही है। अभियान में 950 से अधिक टीबी रोगी टीम द्वारा खोजे गए हैं। इनकी दवा शुरू कर पौष्टिक आहार दिया गया है। मथुरा में टीबी बीमारी की रोकथाम एवं रोगियों की खोज के लिए अभियान चलाया जा रहा है। शहर एवं देहात में सैकड़ों कर्मचारी घरों पर दस्तक देकर जानकारी कर रहे हैं। 12300 से अधिक लोगों से संपर्क एवं उनके घरों पर दस्तक दी। इनमें से 11 हजार से अधिक के एक्सरे पोर्टेबल मशीन से हुए। ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाकर जांच की गई। 5300 के करीब नॉट परीक्षण हुए। जांच रिपोर्ट में 950 टीबी रोगी प्रकाश में आए हैं। इनकी दवा शुरू कर दी गई है। इन रोगियों के परिजनों की भी जांच कराई जा रही है। 733 मरीजों को पोषण आहार किट दी गई है। अभियान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.