मथुरा, मार्च 25 -- विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर टीबी उन्मूलन अभियान को नई गति देने हेतु इंडियन मेडिकल एसोसिएशन भवन, डैंपियर नगर में "टीबी मुक्त ग्राम पंचायत" विषयक एक सम्मान समारोह का आयोजन जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा किया गया। इसमें 106 ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला क्षय रोग अधिकारी डा. संजीव यादव ने बताया कि टीबी पूरी तरह ठीक होने वाली बीमारी है और समय पर जांच तथा नियमित उपचार अत्यंत आवश्यक है। ब्लॉक नौहझील की 22, राया की 16, मांट की 13, बलदेव की 12, गोवर्धन की 9, नंदगांव की पांच, चौमुहां की सात, फरह की 11, छाता की 10 तथा मथुरा-वृंदावन की एक ग्राम पंचायत को टीबी मुक्त घोषित किया गया। 106 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित करते हुए उनके ग्राम प्रधानों को गांधी की प्रतिमा, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित क...