मथुरा में कार सेवकों को बुलाने की बात अयोध्या प्रकरण को भड़काने का प्रयास : अविमुक्तेश्वरानंद
हरदोई, जुलाई 5 -- हरदोई। शहर के गांधी भवन में आयोजित संत सम्मेलन में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मथुरा में कारसेवकों को बुलाने की चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह केवल अयोध्या प्रकरण को भड़काने का प्रयास है। समाज को ऐसे मामलों में संयम, विवेक और आपसी सौहार्द बनाए रखना चाहिए। किसी भी उकसावे में नहीं आना चाहिए। सभा को संबोधित करते हुए अविमुक्तेश्वरानंद ने हरदोई के ऐतिहासिक महत्व का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि हरदोई को हिरण्यकश्यप की राजधानी माना जाता है। भगवान का विरोध करने वाले हिरण्यकश्यप के घर में ही उसके पुत्र भक्त प्रह्लाद ने सत्य, भक्ति और धर्म की क्रांति का संदेश दिया था। उन्होंने कहा कि हरदोई की धरती आज भी समाज में जागरूकता और सकारात्मक परिवर्तन का संदेश देने में सक्षम है।कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अखिलेश पाठक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.