मथुरा में औरैया के मजदूर की हत्या, गांव पहुंचा शवसका अंतिम संस्कार किया जाएगा
औरैया, सितम्बर 10 -- बिधूना कोतवाली क्षेत्र के मुग्गपुर गांव निवासी एक मजदूर की मथुरा के वृंदावन में हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह निर्माणाधीन इमारत में उसका लहूलुहान शव मिला। सिर और आंख के पास गंभीर चोट के निशान मिले हैं। घटना के बाद से उसके साथ निर्माण स्थल पर रुका साथी मजदूर गायब है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार देर रात शव पैतृक गांव पहुंचा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुग्गपुर गांव निवासी पप्पू यादव कुछ दिन पहले मजदूरी करने मथुरा गया था। वह वृंदावन के चैतन्य विहार सेक्टर-4 में एक निर्माणाधीन इमारत में लेंटर की शटरिंग का काम कर रहा था। बुधवार रात काम खत्म होने के बाद अन्य मजदूर चले गए, जबकि पप्पू और उसका साथी मजदूर कन्हैया निर्माण स्थल पर ही रुक गए थे। गुरुवार सुबह करीब दस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.