बदायूं, फरवरी 25 -- फैजगंज बेहटा। फैजगंज बेहटा। कस्बा के वार्ड नंबर चार के रहने वाले आसिफ अली पुत्र शब्बीर अल्वी की मथुरा में इलाज के दौरान मौत हो गई। आसिफ कुछ समय से मथुरा में फेरी लगाकर कपड़े बेचने का काम कर रहा था। बीती रात अचानक उसके सीने में तेज दर्द हुआ और वह बेहोश हो गया। साथी उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार और मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। आसिफ अविवाहित था। उसकी अचानक मौत से घर में मातम छा गया और परिजन सदमे में हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.