मथुरा, फरवरी 8 -- मथुरा के सदर बाजार थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात सड़क पर एक युवक द्वारा किए गए हंगामे से अफरा-तफरी मच गई। युवक ने अचानक चलती गाड़ियों और राहगीरों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिससे कई वाहन चालक डर गए और अपनी गाड़ियां रोकने या रास्ता बदलने पर मजबूर हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक ने सबसे पहले एक बाइक सवार पर पत्थर फेंके, हालांकि बाइक सवार बाल-बाल बच गए। इसके बाद उसने कारों को निशाना बनाया और कई वाहनों की हेडलाइट व शीशे तोड़ दिए। घटना का वीडियो आसपास के लोगों ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जिसमें युवक काफी देर तक सड़क पर उत्पात मचाते हुए दिखाई दे रहा है। वह वाहनों को रोकने की कोशिश कर रहा था और हाथ में ईंट-पत्थर लेकर लोगों को डराता रहा। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही रोडवेज बस पर पत्थर मारने के लिए वह अचानक सड़क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.