मथुरा, मई 30 -- शुक्रवार की शाम आई आंधी-बारिश ने कोहराम मचा दिया। जहां आंधी में दीवार गिरने से एक बालिका और टीनशेड गिरने से एक वृद्धा की मौत हो गई, वहीं दूसरी ओर मांट क्षेत्र में पंडाल गिरने से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया। जगह-जगह पेड़ गिर गये हैं, वहीं बिजली के पोल भी गिरे हैं। कई रास्तों पर पेड़ गिरने से वहां जाम लग गया। जिले के तमाम हिस्सों में 24 घंटे से बिजली नहीं है। बिजली समस्या को लेकर शहर के विभिन्न इलाकों में जबरदस्त गुस्सा है। राधापुरम एस्टेट बिजली घर पर भी लोगों की भीड़ जुट गई है। हाइवे पर लोग पहुंच गए लेकिन पुलिस ने समझा कर वहां से लोगों को हटाया। राधापुरम और कृष्णा नगर बिजली घर पर भी पुलिस तैनात कर दी गई है。 यह भी पढ़ें- यूपी में आंधी-बारिश ने मचाई भारी तबाही, 34 लोगों की मौत, 21 जिलों के लिए फिर रेड...