मथुरा, मार्च 22 -- मथुरा के कोसीकला थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात हुए सड़क हादसे ने पूरे इलाके में तनाव पैदा कर दिया। इस हादसे में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल ट्रक चालक ने भी बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार, यह हादसा घने कोहरे के कारण हुआ। कोहरे की वजह से दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें फरसा बाबा की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने मृतक के साथी की तहरीर पर दुर्घटना का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।बाहरी तत्वों ने फैलायी अफवाह, 13 गिरफ्तार हालांकि, घटना के बाद कुछ असामाजिक और बाहरी तत्वों ने इसे गौतस्करी से जोड़ते हुए अफवाह फैलानी शुरू कर दी। देखते ही देखते मामला तूल पकड़ गया और क्षेत्र में तनाव का माहौल बन ...