बलरामपुर, फरवरी 27 -- ललिया। सिटकिहवा मोड़ से मथुरा बाजार को जोड़ने वाली सड़क जर्जर हालत में पहुंच चुकी है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं जिससे आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। दो पहिया वाहन चालकों को आए दिन गिरने का खतरा बना रहता है। ग्रामीण राकेश, अशोक, दीपक, संतोष ने बताया कि बरसात में गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और भी खराब हो जाती है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...