बलरामपुर, फरवरी 27 -- ललिया। मथुरा बाजार की मुख्य सड़क पर लंबे समय से फैले अवैध अतिक्रमण ने स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सड़क किनारे ठेले, गुमटी और अस्थायी निर्माण के चलते सड़क की चौड़ाई काफी कम हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि दो पहिया वाहन तो किसी तरह निकल जाते हैं, लेकिन चार पहिया वाहनों को निकलने में भारी दिक्कत होती है। व्यापारिक समय में स्थिति और गंभीर हो जाती है, जब जाम की समस्या आम हो जाती है। ग्रामीण रमेश, मुकेश, शिवकुमार, अवधेश ने बताया कि आपात स्थिति में एंबुलेंस या दमकल वाहन का निकलना भी मुश्किल हो सकता है। लोगों ने प्रशासन से अतिक्रमण हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारु कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.