मथुरा-बरेली हाईवे पर पिकअप और ट्रक की जोरदार टक्कर, 3 श्रद्धालुओं की मौत, 23 घायल
कासगंज, अगस्त 31 -- UP News: यूपी के मथुरा-बरेली फोरलेन हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सोमवार तड़के करीब साढ़े चार बजे कांतोर-मोहनपुरा गांव के पास मैक्स पिकअप और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में पिकअप सवार एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 23 लोग घायल हो गए। सभी मृतक और घायल राजस्थान के करौली और भरतपुर जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से आठ गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही डीएम प्रणय सिंह और एसपी ओपी सिंह जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हाल जाना और चिकित्सकों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए। जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के करौली से श्रद्धालुओं का एक समूह सोरों तीर्थ नगरी आ रहा था। सभी लोग मैक्स पिकअप में सव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.