आगरा, मार्च 7 -- कोतवाली क्षेत्र में हाइवे पर कलेक्ट्रेट के निकट दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। युवक की मौत के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार शाम करीब सवा पांच बजे कलेक्ट्रेट-पुलिस आफिस कट के मध्य दो बाइकों की भिड़ंत की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। यहां दो बाइकें क्षतिग्रस्त अवस्था में खड़ी थीं। जबकि जितेश पुत्र विश्वंभर, हेमंत पुत्र हरिप्रसाद निवासीगण मोहल्ला घटिया सोरों घायलावस्था में थे। पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए सोरों सीएचसी पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में जितेश को जिला अस्पताल भेज दिया गया। जबकि हेमंत को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर...