कौशाम्बी, अप्रैल 13 -- गौसपुर नवावां स्थित शिक्षण संस्थान मथुरा प्रसाद सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सोमवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती अत्यंत गरिमामय ढंग से मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में प्रबंधक सुरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने कहा कि बाबा साहेब ने विषम परिस्थितियों में भी अपनी शिक्षा को पूरा किया और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए जीवन समर्पित कर दिया। प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जिससे हम अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सजग हो सकते हैं। यह भी पढ़ें- शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो का दिया गया मूलमंत्र हमें उनके संघर्षपूर्ण जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। सहव्यवस्थापक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.