आरा, अप्रैल 13 -- बिहिया। निज संवाददाता बिहिया स्टेशन पर 13239-13240 पटना-कोटा (मथुरा) एक्सप्रेस के नियमित ठहराव की मांग को लेकर लोजपा महासचिव रवींद्र प्रसाद ने रेल मंत्री को पत्र भेजा है। बताया जा रहा है कि 2025 में बिहिया स्टेशन पर पटना-कोटा एक्सप्रेस का सप्ताह में तीन दिन ठहराव हुआ है। इस दौरान गलती से लोग 13239 और 13240 ट्रेनों पर अन्य दिनों भी चढ़ जाते हैं। परिणाम स्वरूप यात्री बक्सर या आरा चले जाते हैं, जिससे बेटिकट यात्रा पकड़े जाने पर जुर्माना भरकर लौटना पड़ता है। इसलिए बिहिया स्टेशन पर मथुरा-पटना ट्रेन का रोजाना स्टॉपेज देने की मांग की है। यह भी पढ़ें- मेमू-डेमू ट्रेनों की बढ़ाई जाएगी लंबाई, अब होंगी 16 बोगियां

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...