विशेष संवाददाता, अप्रैल 15 -- यूपी में मथुरा से आगरा तक यमुना में नौका संचालन के नियम बदलेंगे। नाव को नदी में उतारने से पहले लाइसेंस लेना होगा। बिना लाइसेंस के चालान के साथ जुर्माना भी लगाया जा सकता है। साथ ही नदी में कितनी नाव चलेंगी, इसकी संख्या तय किए जाने पर विचार किया जा रहा है। ऐसा मथुरा के केशी घाट पर हुए हादसे के बाद ब्लूप्रिंट तैयार करने का निर्णय लिया गया है। केशी घाट पर हुए हादसे में 15 लोगों की डूबने से हुई मौत के बाद मथुरा से लेकर आगरा के बटेश्वर तक नदी में चलने वाली नावों को लेकर सतर्कता बरतने का निर्णय लिया गया है। मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप ने इस दिशा में कारगर कदम उठाने की जरूरत बताई है। उन्होंने कहा कि नदी में अधिकतर नावें उन लोगों की हैं, जो गोताखोर हैं। मथुरा से लेकर बटेश्वर तक कितनी नावें यमुना में चल रही हैं, किन-किन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.