मथुरा नाव हादसा: लापता लोगों की तलाश जारी, पीएम मोदी की तरफ से दो-दो लाख मुआवजे की घोषणा
नई दिल्ली, अप्रैल 11 -- मथुरा में शुक्रवार की शाम लुधियाना (पंजाब) के तीर्थयात्रियों की भरी नाव यमुना में डूबने से लापता लोगों की तलाश दूसरे दिन शनिवार को भी होती रही। हादसे में छह महिलाओं समेत दस लोगों की मौत हो चुकी है। पांच लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। तलाशी अभियान में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लगी हैं। नाव के पांटून पुल से टकराने के बाद वृंदावन स्थित बांकेबिहारी मंदिर से ढाई किमी दूर स्थित केशी घाट के पास हादसा हुआ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति शोक जताया है। परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। हादसे में घायल हुए लोगों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। पीएम मोदी ने हादसे में अपनों को खोने वाले लोगों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.