मथुरा नगर में फंदे पर लटका मिला चूड़ी मजदूर का शव
फिरोजाबाद, जून 30 -- उत्तर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवक का शव फंदा से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। मथुरा नगर गली नंबर आठ निवासी 34 वर्षीय राष्ट्रदीप उर्फ दीपू पुत्र तेजपाल चूड़ी झलाई का काम करता था। सोमवार रात वह खाना खाने के बाद दूसरी मंजिल पर बने कमरे में सोने के लिए चला गया। जहां देर रात वह गले में दुपट्टा का फंदा कसकर बल्ली से लटक गया। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह ने बताया कि युवक की फंदा पर लटकने से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। यह भी पढ़ें- मथुरा नगर में फंदे पर लटका मिला चूड़ी मजदूर का शव वह पिछले कई माह से मानसिक रूप से परेशान था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.