लखनऊ, मार्च 16 -- काकोरी, (लखनऊ) संवाददाता। भगवान के दर्शन कर घर लौट रहे एक परिवार की खुशियां रविवार रात उस वक्त मातम में बदल गईं, जब आगरा एक्सप्रेसवे पर एक बेकाबू कंटेनर ने विपरीत दिशा में आकर उनकी कार को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। काकोरी क्षेत्र के रेवरी टोल प्लाजा से महज एक किलोमीटर पहले हुए इस दर्दनाक हादसे में कार चला रहे राजेश यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं सहित तीन अन्य लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो महिलाओं को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार सरोजनी नगर के गौरी विहार निवासी राजेन्द्र यादव (45) अपनी पत्नी सविता यादव (40), बेटे पार्थ यादव (12) और अपने दोस्त राजेश यादव व उनकी पत्नी उर्मिला यादव के साथ मथुरा दर्शन कर रविवार रात घर लौट रहे थे। रेवरी टोल प्लाजा से करीब एक किलोमीटर पहले आगरा ...