मथुरा, अक्टूबर 4 -- मथुरा, मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन मुस्कान के तहत चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान जीआरपी ने स्टेशन परिसर से दो माह के शिशु को अवैध रूप से ले जाने के प्रयास में एक महिला को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बरामद किए गए दुधमुंहे मासूम को सकुशल बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के सुपुर्द कर दिया गया है। पकड़ी गई महिला राजस्थान के झालावाड़ जिले की रहने वाली है, जिसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शनिवार को जीआरपी थाना मथुरा जंक्शन के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्मों पर गश्त व संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान प्लेटफॉर्म पर एक 45 वर्षीय महिला की गोद में करीब 2 माह का नवजात शिशु दिखा। महिला संदिग्ध अवस्था में ट्रेन का इंतजार करते हुए कहीं जाने की फिराक म...