मथुरा घाट के निर्माणाधीन पुल का एमएलसी ने किया निरीक्षण
बलरामपुर, मार्च 27 -- ललिया संवाददाता। विकास खंड हरैया सतघरवा के राप्ती नदी पर निर्माणाधीन मथुरा घाट पुल का निरीक्षण विधान परिषद सदस्य साकेत मिश्र ने किया। लगभग 74 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस पुल के निर्माण कार्य की प्रगति का उन्होंने मौके पर जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान एमएलसी साकेत मिश्र ने अधिकारियों से कहा कि पुल निर्माण में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए और कार्य को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए। उन्होंने बताया कि राप्ती नदी पर पुल निर्माण की मांग मुख्यमंत्री से की गई थी, जिस पर संज्ञान लेते हुए इस जनहित परियोजना को स्वीकृति प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि पुल बन जाने से क्षेत्र के करीब 110 गांवों को सीधा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.