मथुरा, मार्च 13 -- राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मु के प्रस्तावित आगमन की तैयारियों के दृष्टिगत नगर आयुक्त जग प्रवेश ने गुरुवार को गोवर्धन चौराहे से सतोहा तक सम्पूर्ण गोवर्धन मार्ग का विस्तृत निरीक्षण किया गया। उन्होंने मार्ग एवं आसपास के क्षेत्रों की व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को मार्गों पर उच्च स्तरीय सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही डिवाइडरों के दोनों ओर नियमित सफाई, कूड़ा उठान तथा संपूर्ण मार्ग को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए विशेष ध्यान देने को कहा। मुख्य अभियंता (निर्माण) को निर्देशित किया कि जहाँ-जहाँ सड़कों पर पैचवर्क की आवश्यकता है, वहाँ शीघ्रता से मरम्मत कार्य कर सड़कों को समतल एवं सुचारू बनाया जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.