मथुरा के 12 साल पुराने हत्याकांड में 5 सगे भाइयों को उम्रकैद, घर में घुसकर महिला को गोली मारी थी
हिन्दुस्तान संवाद, जुलाई 16 -- मथुरा के कृष्णानगर क्षेत्र के मोहल्ला लक्षमी नगर में रंजिश के चलते घर में घुसकर महिला की गोली मारकर हत्या करने वाले पांच सगे भाइयों समेत छह को एडीजे-6 अनुराग शर्मा ने बुधवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। सभी दोषियों पर कोर्ट ने 3.70 लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। कोर्ट ने अर्थदंड में से 50 प्रतिशत धनराशि पीड़िता के परिवार को देने के आदेश दिये हैं। पांच जून 2014 को कोतवाली क्षेत्र के कृष्णानगर चौकी क्षेत्र स्थित मोहल्ला लक्ष्मी नगर निवासी विजयपाल सिंह ने दर्ज करायी रिपोर्ट में बताया कि पड़ोस में रहने वाला रामगोपाल उनसे रंजिश मानता था। इसी के चलते सुबह 9:15 बजे उसका भाई अर्जुन, अर्जुन के पुत्र लोकेश, विकास और चंद्रशेखर उर्फ चंदू घर में घुस आए और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर विकास ने उनकी पत्नी लक्ष्मी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.