अलीगढ़, मार्च 19 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। क्वार्सी थाना क्षेत्र के रेनुका अस्पताल में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने पीएसी के सिपाही के साथ आए शूटर की भी पहचान कर ली है, जो मथुरा के छाता का है। वह पीएसी कर्मी के पार्टनरशिप में चल रहे होटल पर देखभाल करता है। जांच में ये भी सामने आया कि घटनास्थल के आसपास युवती का एक भाई भी मौजूद था। अब पुलिस तीनों की तलाश में जुटी है। खैर थाना क्षेत्र के गांव अहरौला निवासी 32 वर्षीय वेदपाल को सोमवार रात को रेनुका अस्पताल में घुसकर दो लोगों ने गोली मार दी थी। वेदपाल का दोपहर में ही हाथ की हड्डी का ऑपरेशन हुआ था। मंगलवार को वेदपाल की मौत हो गई थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि वेदपाल की मथुरा की एक युवती से कई वर्षों से दोस्ती थी। तीन फरवरी को वेदपाल ने युवती की शादी में पहुंचकर रिश...