हिन्दुस्तान संवाद, जुलाई 8 -- UP News: यूपी का मथुरा जिला मिनी जामताड़ा बन चुका है। मंगलवार को पुलिस ने गोवर्धन, बरसाना, शेरगढ़ और कोसीकलां के करीब डेढ़ दर्जन गांवों में बड़ी छापेमारी की। टीम ने 40 शातिरों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से 20 का आपराधिक इतिहास है। इनसे 60 मोबाइल बरामद किए गए हैं। कई के खिलाफ विभिन्न प्रांतों में शिकायतें हैं। इनके यूपीआई भी मिले हैं और आठ पासबुक भी बरामद की गई हैं। पुलिस इनके मोबाइलों का डाटा खंगाल रही है। डीजीपी राजीव कृष्ण के निर्देश पर सुबह पांच बजे एक साथ इन गांवों में पुलिस की छापेमारी से हड़कंप मच गया। शातिर नंगे पांव घरों से भागने लगे। कुछ शातिर छतों से कूद कर जंगल की ओर भाग निकले। इनसे 120 मोबाइल, टैबलेट, लैपटॉप, आधार कार्ड आदि अन्य इलेक्ट्रोनिक उपकरण, एक कार और दो दर्जन दोपहिया वाहन बरामद किए गए। टी...