मथुरा के खिलाड़ीयों ने एथलेटिक्स में जीते 10 पदक
मथुरा, अक्टूबर 8 -- लखनऊ के गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के खेल मैदान पर आयोजित 61वीं उत्तर प्रदेश ओपन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मथुरा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 10 पदक जीते। वहीं तीन दिवसीय प्रतियोगिता के अंतिम दिन मथुरा के खिलाड़ियों ने चार पदक अपने नाम किए। अंडर-18 आयु वर्ग की हेप्टाथलॉन प्रतियोगिता में आदर्श चौधरी ने 4653 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। अंडर-20 बालिका वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में सोनिया उपाध्याय ने स्वर्ण पदक हासिल किया। अंडर-18 बालक वर्ग की हाई जंप में कपिल चौधरी ने 1.90 मीटर की छलांग लगाकर रजत पदक जीता। अंडर-20 बालक वर्ग की 400 मीटर बाधा दौड़ में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अमित कुमार ने कांस्य पदक हासिल किया। यह भी पढ़ें- प्राची ने स्टेट चैंपियनशिप में जीता कांस्य अमित कुमार शुरुआत में बाधा पार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.