मथुरा, मार्च 2 -- Mathura News; कान्हा की नगरी मथुरा की विश्व प्रसिद्ध लट्ठमार और लड्डूमार होली की सदियों पुरानी परंपरा को सोशल मीडिया पर गलत तरीके से पेश करने वालों पर पुलिस ने कड़ा शिकंजा कसा है। ब्रज की 5000 वर्ष पुरानी सांस्कृतिक पहचान को धूमिल करने और भ्रामक नरेटिव फैलाने के आरोप में 9 यूट्यूबरों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।पुराने वीडियो को इस वर्ष का बताकर फैलाया भ्रम एसएसपी श्लोक कुमार के निर्देश पर हुई जांच में सामने आया कि कुछ शरारती तत्वों और व्यूज के भूखे यूट्यूबरों ने पिछले वर्षों के विवादित वीडियो क्लिप को इस वर्ष की बरसाना और नंदगांव की होली से जोड़कर वायरल किया। इन एडिटेड वीडियो के माध्यम से यह दिखाने की कोशिश की गई कि होली के दौरान अव्यवस्था या अभद्रता हुई है। पुलिस के अनु...