मथुरा, मार्च 22 -- मथुरा की बेटी डॉ. ज्योति बघेल का चयन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान गोरखपुर में एसोसिएट प्रोफेसर पद पर हुआ है। उन्होंने 16 मार्च 2026 से कार्यभार संभाल लिया है। बॉमर लॉरी एंड कंपनी लिमिटेड के पूर्व प्रबंधक मुरारी लाल बघेल व राजकुमारी बघेल की पुत्री डॉ. ज्योति ने सेंटपॉल स्कूल मथुरा से पढ़ाई के बाद एमबीबीएस व एमएस (स्त्री एवं प्रसूति रोग) गोल्ड मेडल के साथ उत्तीर्ण किया। वर्ष 2019 में उन्होंने नीदरलैंड में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इससे पूर्व वह एम्स नागपुर में सेवाएं दे चुकी हैं तथा 2021 में श्री राम मूर्ति स्मारक मेडिकल कॉलेज बरेली में असिस्टेंट प्रोफेसर रहीं। डॉ. ज्योति 50 से अधिक रिसर्च पेपर लिख चुकी हैं। उनके पति सीनियर सर्जन हैं, बड़ी बहन स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ हैं। भाई अंकित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.