मथुरा का शातिर चोर खैर में दबोचा, तीन वारदात कबूली
अलीगढ़, सितम्बर 30 -- खैर, संवाददाता। चोरी व छिनैती की वारदातों में फरार चल रहे मथुरा के शातिर आरोपित को खैर पुलिस ने सोमना रोड स्थित संजय कोल्ड स्टोरेज के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर कुल 20,800 रुपये बरामद किए हैं। पूछताछ में उसने तीन वारदातों में संलिप्तता स्वीकार की है। आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार 18 सितंबर को नगला दान सहाय निवासी योगेन्द्र की कुर्ते की जेब से 50 हजार रुपये तथा चार जुलाई को मोहल्ला शिकरवार निवासी राकेश देवी के कानों से कुंडल चोरी किए गए थे। दोनों मामलों की जांच के दौरान पुलिस ने 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें मथुरा के लालू उर्फ लालू सिंह पुत्र विजेन्द्र सिंह निवासी शिवनगर कॉलोनी, लक्ष्मी नगर, जमुनापार का नाम सामने आया। पुलिस न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.