हाथरस, अप्रैल 11 -- हिन्दुस्तान संवादहाथरस। पूर्वोत्तर रेलवे के मथुरा कासगंज रेलवे ट्रैक पर युवती के ट्रैक पर रील बनाने का वीडियों वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद आरपीएफ हाथरस सिटी हरकत में आ गई। आरपीएफ द्वारा वायरल वीडियो के आधार पर छानबीन की जा रही है। इस मामले में आरपीएफ के द्वारा मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।रेलवे द्वारा सुरक्षा संरक्षा पर खासा ध्यान दिया जा रहा है। रेलवे ट्रैक के आसपास दीवार लगाई जा रही है। इसके बाद लोग नियमों ताक पर रख रहे हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के मथुरा कासगंज रेलवे ट्रैक से हर रोज आधा दर्जन पैसिंजर के अलावा कई साप्ताहिक ट्रेनों का आवागमन होता है। इतना व्यस्त ट्रैक होने के बाद एक युवती के द्वारा ट्रैक पर डांस करते हुए रील बनाने के लिए वीडियो बनाया गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.