मथुरापोसवासियों को 5 साल से है नल से जल का इंतजार
चक्रधरपुर, मई 23 -- आनंदपुर। सरकार नल जल योजना के तहत लोगों को शुद्ध पानी मुहैया कराने का दावा करती है, लेकिन आनंदपुर प्रखंड के मथुरापोस गांव के लोगों को पांच साल से नल से जल आने का इंतजार है। ग्रामीणों ने बताया कि पांच साल पहले मथुरापोस गांव में नल जल योजना के तहत कार्य शुरू किया गया था, संवेदक द्वारा नल जल योजना के तहत टंकी स्थापित करने के लिए ढांचा भी बनाया गया, लेकिन पांच साल बीत जाने के बाद भी नहीं टंकी लगायी गई और नहीं जल नल योजना के तहत सोलर सिस्टम से पाइप लगाया गया। ग्रामीणों ने कहा कि पिछले पांच साल से जल नल योजना के तहत ग्रामीण को गांव में पानी आने का इंतजार है। ग्रामीणों ने कहा कि गांव की करीब ढाई सौ आबादी है और गांव में जो नलकूप है, वह भी बढ़ती गर्मी के साथ दम तोड़ दिये हैं, इस कारण ग्रामीणों को दूसरे गांव से पानी लाना पड़ता है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.