समस्तीपुर, मार्च 6 -- वारिसनगर। मथुरापुर थाना क्षेत्र के मथुरापुर वार्ड 13 स्थित मस्जिद के समीप रहने वाली बच्ची आलिया नाज (12) गुरुवार की शाम से लापता है। घटना के बाद से परिजनों में चिंता का माहौल बना हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आलिया नाज के पिता वसीम अख्तर उर्फ राजू ने बताया कि उनकी पुत्री गुरुवार की शाम घर से बाहर निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। काफी देर तक घर नहीं आने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। आसपास के मोहल्लों, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी काफी तलाश की गई, लेकिन बच्ची का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। बच्ची के अचानक लापता हो जाने से परिजन काफी परेशान हैं और लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए हैं। इस संबंध में परिजनों ने मथुरापुर थाना में बच्ची के लापता होने की सूचना देते हुए आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष ने बत...