भागलपुर, फरवरी 23 -- कहलगांव प्रखंड के इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय, मथुरापुर में रविवार को सकल हिंदू समाज मथुरापुर मंडल के तत्वावधान में विशाल हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र भर से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। मुख्य वक्ता सुशील कुमार पाण्डेय ने संगठन की शक्ति, धर्म-संस्कृति के संरक्षण तथा सामाजिक एकता को राष्ट्र निर्माण का आधार बताते हुए युवाओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में समाज के कई बुद्धिजीवियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संजय सिन्हा, प्रवेश सिन्हा, आनंद सिंह, भवेश कुमार, शिवेंद्र कुमार, अमित तांती सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.