खगडि़या, दिसम्बर 29 -- खगड़िया, नगर संवाददाता। मेरा युवा भारत खगड़िया युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को मथुरापुर खेल मैदान में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक बबलू कुमार मंडल, अलौली प्रखंड प्रमुख नवीन कुमार एवं सब इंस्पेक्टर वीणा कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। इस प्रतियोगिता में खगड़िया प्रखंड के वॉलीबॉल के कुल 6 टीम ने भाग लिया। एथलेटिक्स में 400 मी बालिका दौड़ में प्रथम स्थान पर रिमझिम कुमारी, द्वितीय स्थान पर आकृति राज, तृतीय स्थान पर रेशम कुमारी रहीं। वहीं बालक वर्ग में 400 मी दौड़ प्रथम स्थान पर प्रियांशु कुमार, द्वितीय स्थान पर रितेश कुमार, तृतीय स्थान पर राम पूजन कुमार रहे। विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि आज की युवाओं को खेल कूद में बढ़ चढ़कर भाग लेने की जरूरत ...