अल्मोड़ा, मार्च 3 -- अल्मोड़ा। नगर में होली शबाब चरम पर है। छलड़ी से एक दिन पूर्व मंगलवार को घरों में होली का गायन हुआ। विशेषकर महिलाओं की टोलियों ने जगह-जगह होली गीतों पर जमकर नृत्य किया। इस दौरान एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इन दिनों नगर सहित गांवों में होली की धूम मची हुई है। नगर के गंगोला मोहल्ला, थाना बाजार, धारानौला, चीनाखान, ढुंगाधारा, दुगालखोला, खोल्टा, मालरोड चौघानपाटा, जौहरी बाजार, थाना बाजार आदि में महिलाओं की होली का आयोजन हुआ। इस दौरान महिलाओं ने ढोलकी की थाप व मजीरें की छुन छुन के बीच होली की शानदार महफिले सजीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.