मुजफ्फरपुर, नवम्बर 13 -- मुजफ्फरपुर, अनामिका। मत की ताकत आजमाने वाली महिलाएं पुरुषों के मुकाबले पांच गुना बढ़ीं हैं। बीते छह दशक में पुरुषों का मतदान प्रतिशत आठ तो महिलाओं का 39 फीसदी बढ़ा है। 1962 से 2025 तक विधानसभा चुनाव के आंकड़े महिला जागरूकता की गवाही दे रहे हैं। साल 1962 के विस चुनाव में 54.94 फीसदी पुरुषों ने मतदान किया था। तब मतदान करने वाली महिलाएं 32.8 फीसदी ही थी। बदलते समय के साथ मत की ताकत आजमाने में महिलाएं पुरुषों से पांच गुना आगे निकल गई। इस जागरूकता का परिणाम इस साल के चुनाव में सबसे ज्यादा देखने को मिला है। 2025 में पुरुष मतदान में 62.8 फीसदी पर पहुंचे, जबकि मतदान करने वाली महिलाएं 71.6 फीसदी पर पहुंच गईं हैं। यही नहीं अब तक के चुनाव में केवल महिला का ही नहीं बल्कि महिला-पुरुष दोनों में ही इस बार महिलाओं ने इतिहास रचा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.