मत्स्य संपदा योजना में 27 सितंबर तक होंगे आवेदन
गाज़ियाबाद, सितम्बर 20 -- गाजियाबाद, मोहित शर्मा। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना में पारंपरिक मछुआरा परिवारों को आजीविका और पोषण संबंधी सहायता मुहैया कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए आवेदक 27 सितंबर तक आवेदन कर सकते है। सहायक निदेशक मत्स्य ऋचा चौधरी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में अवशेष लक्ष्य के सापेक्ष पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ देने के लिए विभागीय पोर्टल पर आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 सितंबर है। अधिकारी ने बताया कि योजना के अंतर्गत संचालित परियोजनाओं का विवरण, इकाई लागत, आवेदन की प्रक्रिया, आवेदन के साथ लगाए जाने वाले आवश्यक अभिलेख और अन्य विस्तृत जानकारी विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.